Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसिस्टम से खफा युवा आज गोल्ज्यू के दरबार में लगाएंगे अर्जी

सिस्टम से खफा युवा आज गोल्ज्यू के दरबार में लगाएंगे अर्जी

हल्द्वानी। भर्ती घपले, बढ़ते अपराध समेत अन्य मामलों में उचित कार्रवाई न होने से युवा खफा हैं। सिस्टम पर भरोसा न होने की बात कहते हुए अब गोल्ज्यू के दरबार में अर्जी लगाएंगे। इसके लिए आज हल्द्वानी से न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कुमाउं के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं के प्रतिभाग करने का दावा किया जा रहा है। यात्रा में शामिल लोग घोड़खाला मंदिर जाकर भगवान के सामने न्याय की गुहार लगाते हुए अर्जी लगाएंगे।

उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले युवा न्याय यात्रा निकालेंगे। सोमवार संगठन से जुड़े सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी। छात्र नेता विशाल भोजक ने बताया कि हल्द्वानी बुद्व पार्क से न्याय यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे रवाना होगी। तिकोनिया से रानीबाग तक युवा पदयात्रा करते हुए जाएंगे। उससे आगे भीमताल और भवाली से घोड़ाखाल मंदिर तक यात्रा पैदल रवाना होगी। आयोजक सदस्य राहुल पंत ने बताया कि भर्ती घपले, अंकिता हत्या कांड सहित अन्य मामलों को गोल्ज्यू के दरबार में अर्जी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब जांच कर रही पुलिस ही सवालों के घेरे में आ गई है तो उचित न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए भगवान के दरबार में जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments