नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को धारी ब्लॉक के हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबुंगा पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिले की 112.34 करोड़ रुपये की कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
70.73 करोड़ की 8 योजनाओं का लोकार्पण
सीएम धामी ने जिन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें शामिल हैं—
- 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास भाग-1 का डामरीकरण
- 11.62 करोड़ से भवाली-सेनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली बाईपास पार्ट-2 का सुधारीकरण
- 7.95 करोड़ से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधारीकरण
- 16.62 करोड़ से भीमताल-खुटानी-चांफी-परमपुरी-धानाचुली पंचेश्वर मोटर मार्ग सुधार कार्य
- 19.48 करोड़ से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण
- 8.43 करोड़ से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में पुस्तकालय व बहुउद्देश्यीय हॉल
- 1.46 करोड़ से ग्राम पुछड़ी में गौशाला निर्माण
- 61.38 लाख से रा.उ.मा.वि. जाड़ापानी, भीमताल में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और विज्ञान प्रयोगशाला
- 41.60 करोड़ की 9 योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने जिन 9 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें प्रमुख हैं—
- 5.35 करोड़ से लालकुआं राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा भवन
- 97.72 लाख से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण
- 1.50 करोड़ से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में स्विमिंग पूल पर टेंसाइल शेड व कवरिंग
- 46.54 लाख से रा.उ.मा.वि. झड़गांव में भवन निर्माण
- 75 लाख से ओखलकांडा में सभागार कक्ष
- 45 लाख से रामनगर में टाइप-4 आवासीय भवन
- 9.81 करोड़ से बेतालघाट में दूनीखाल–रातीघाट मोटर मार्ग निर्माण
- 8.19 करोड़ से पंगोट–दैचौरी मार्ग का नवनिर्माण
- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का शिलान्यास
सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र में तेज और पारदर्शी विकास को गति देना है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

