Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसूखी नदी के उफान पर आने से फंसे विजयपुर गांव के लोग,...

सूखी नदी के उफान पर आने से फंसे विजयपुर गांव के लोग, सूचना पर पहुंची एसडीएम; छात्रा को छोड़ा स्कूल

हल्द्वानी: गौलापार स्थित विजयपुर गांव के ग्रामीणों के लिए सोमवार की सुबह संकट भरी रही। पर्वतीय क्षेत्र मेें हुई बरसात के कारण सूखी नदी उफान पर आ गई। जिस वजह से स्कूली छात्र और नौकरीपेशा लोग भी फंस गए। घंटों सूखी का वेग कम होने का इंतजार किया गया।

सूचना पर एसडीएम मनीष कुमार और तहसीलदार सचिन कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआइसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को एसडीएम ने अपने वाहन से स्कूल तक छोड़ा।

घर पहुंचने के लिए पार करना पड़ता है सूखी नदी
गौलापार के विजयपुर गांव में करीब 500 लोगों की आबादी हैं। ग्रामीणों को घर पहुंचने के लिए सूखी नदी को पार करना पड़ता है। सूखी का मिजाज अपने नाम की तरफ है। अन्य दिनों में पानी नहीं। लेकिन बरसात का दौर शुरू होते ही उफान मारने लगती है। इस संकट को दूर करने के लिए ग्रामीण लंबे समय से पुल की मांग कर रहे हैं। लेकिन वनभूमि के विवाद के कारण अभी तक जमीन को लेकर निर्णय नहीं हो सका।

बरसात के कारण उफान पर सूखी नदी
सोमवार सुबह बरसात के कारण सूखी ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिस वजह से स्कूली बच्चे और हल्द्वानी में नौकरी करने वाले ग्रामीण फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार व तहसीलदार सचिन कुमार नदी किनारे पहुंच गए। लोगों से अपील की गई कि खतरे को देखते हुए पानी से दूर रहे।

इस बीच कालाढूंगी रोड जीजीआइसी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा चंपा पलड़िया ज्यादा परेशान दिखी। क्योंकि, उसकी परीक्षा था। जिसके बाद एसडीएम ने अपने वाहन से उसे स्कूल तक पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments