Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधस्वजनों को झांसे लेकर बच्चे को साथ ले गया बाबा, कुटिया में...

स्वजनों को झांसे लेकर बच्चे को साथ ले गया बाबा, कुटिया में किया कुकर्म, गिरफ्तार कर जेल भेजा

बाजपुर : शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी संभालने का झांसा देकर 11 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोपित बाबा को पुलिस ने उसकी कुटिया पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित युवक का मेडिकल कराने की तैयारी हो रही है।

बरहैनी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। माह भर पहले उसके घर एक बाबा पहुंचकर बातों की बातें कर झांसे में ले लिया। इतना ही नहीं स्वजनों की सहानुभूति बटोरने के लिए 11 वर्षीय बालक की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी संभालने की बात कही। बाबा की बातों में आकर स्वजनों ने चैत्र नवरात्र समाप्ति के ठीक अगले दिन बालक को बाबा के साथ भेज दिया।

बालक को लाने के बाद बाबा ने उससे अपनी कुटिया में खूब काम करवाया। इस दौरान उसने बच्चे के साथ कुकर्म भी किया। सप्ताह भर पहले किसी तरह वापस घर लौटे बालक ने आपबीती स्वजनों को बताई तो स्वजन आक्रोशित हो गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बुधवार को कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपित पाठकोठ कुटिया मंदिर कालाढूंगी निवासी बाबा गणेशानंद जोशी पुत्र खीमाचंद दत्त जोशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। बाबा मूल रूप से ग्राम हैड़ाखान मल्लाह, पोस्ट देवली थाना मुक्तेश्वर क्षेत्र का रहने वाला है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments