Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहर्षिल में ट्रेकिंग दल फंसा, राहत-बचाव के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर...

हर्षिल में ट्रेकिंग दल फंसा, राहत-बचाव के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर रवाना

सोमवार और मंगलवार को आई आपदा में सबसे ज्यादा नैनीताल जिला प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुछ के हताहत होने की भी खबर है। सड़क बंद होने से कई जगह लोग फंस गए हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करने वाले हैं।

बुधवार को नदियों का जलस्तर हुआ कम
बुधवार का हरिद्वार में गंगा का जलस्तर कम हो गया है। वहीं हल्द्वानी में काठगोदाम में और गौला बैराज में गौला नदी का जलस्तर कम हो गया है।

हर्षिल में ट्रेकिंग दल फंसा, राहत-बचाव के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर रवाना
उत्तरकाशी के हर्षिल में ट्रेकिंग दल के फंसे होने की सूचना है। इस दल में सात से आठ लोग बताए जा रहे हैं। दल को सुरक्षित निकालने के लिए पंतनगर से वायु सेना का हेलीकॉप्टर एसडीआरएफ के तीन जवानों को लेकर हर्षिल के लिए रवाना हो गया है। वायु सेना के हेलीकॉप्टरों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आरएफसी हरवीर सिंह ने बताया की हर्षिल के पास ट्रेकिंग दल के फंसे होने की सूचना है। इसलिए हेलीकॉप्टर को हर्षिल के लिए भेजा गया है।

उत्तरकाशी में ट्रेकर लापता, खोजबीन जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में कुछ ट्रेकरों के लापता होने की सूचना है। जिसके बाद से स्थानीय पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पर्यटक की खोजबीन के लिए टीम भेजी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments