Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी के लापता कारोबारी संतोष बहुगुणा का शव सिंचाई नहर से बरामद

हल्द्वानी के लापता कारोबारी संतोष बहुगुणा का शव सिंचाई नहर से बरामद

हल्द्वानी : संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नैनीताल रोड निवासी कारोबारी का शव सिंचाई नहर से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्वजनों की मदद से मृतक की शिनाख्त भी कर ली। जिसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण स्पष्ट हो जाएगा।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार पालीशीट के रहने वाले 43 वर्षीय संतोष कुमार बहुगुणा की हाईडिल गेट के पास इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। 13 सितंबर की शाम दुकान बंद के करने बाद से वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान सीसीटीवी चेक करने पर संतोष चम्बल नहर के आसपास नजर आए थे।

थोड़ी दूर पर उनकी स्कूटी भी मिल गई। तब पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी आशंका जताई कि कारोबारी नहर में गिर गये होंगे। इसलिए गुरुवार को सिंचाई नहर में उन्हें तलाशने की काफी कोशिश भी की गई। मगर कुछ पता नहीं चला।

वहीं, शुक्रवार को फिर खोजबीन शुरू की गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि आरटीओ चौकी से कुछ दूरी पर सुबह एक शव नहर में अटका मिला था। जिसकी शिनाख्त लापता कारोबारी संतोष बहुगुणा के तौर पर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments