Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में पुलिस बैरक में रस्सी का फंदा बनाकर सिपाही ने की...

हल्द्वानी में पुलिस बैरक में रस्सी का फंदा बनाकर सिपाही ने की आत्महत्या, विभाग में मचा हड़कंप

हल्द्वानी : हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली है। उसका शव बैरक में पड़ा हुआ देखकर सिपाही ने अधिकारियों को मामले की सूचना दी। जानकारी के बाद एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। सिपाही अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का मूल निवासी था। घटना की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात 50 वर्षीय दिलीप बोरा ने बैरक स्थित आवास पर फांसी लगा ली है। मूल रूप से सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी दिलीप मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के बगल स्थित बैरक में साथी कर्मचारी लक्ष्मण सिंह के साथ रह रहे थे। साथी कर्मचारी लक्ष्मण सिंह अवकाश पर होने के चलते कुछ दिनों से बाहर गए हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे हीरा नगर पुलिस चौकी में तैनात जयपाल ने बैरक का दरवाजा खुला हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो सिपाही दिलीप बोरा फर्श पर गिरे हुए थे। जयपाल ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि सिपाही दिलीप बोरा ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाया था। जिससे उनकी मौत होने की संभावना है। पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

jagran

पुलिस बैरक में सिपाही की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी व एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि वह बीते कई दिनों से भोटिया पड़ाव स्थित पुलिस चौकी में ड्यूटी पर भी नहीं जा रहे थे। ऐसे में पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में उनके स्वजनों से भी बात की जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्वजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

बेतालघाट से दो माह पहले हुआ था स्थानांतरण

पुलिस कर्मचारी दिलीप बोरा भोटिया पड़ाव चौकी से पहले बेतालघाट थाने में सेवारत थे। करीब दो माह पहले ही उनका स्थानांतरण कोतवाली पुलिस में किया गया। जहां वह मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी स्थित बैरक में रहकर भोटिया पड़ाव में नौकरी कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments