Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव, जांच में जुटी...

हल्द्वानी में फंदे से लटका मिला ठेकेदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला।  पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही शव पीएम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है। 

जीतपुर नेगी निवासी दिनेश कश्यप (35) पुत्र कृष्णा कश्यप ठेकेदारी का काम करता था। स्वजनों के अनुसार शुक्रवार को दिनेश घर से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद वह घर पहुंचे और देर शाम खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। इसी बीच उन्होंने पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने देर रात शव फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव पीएम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। आज शनिवार को शव पीएम के बाद स्वजनों को सौंपा जाएगा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक कुछ समय से तनाव बताए जा रहे हैं। इधर, ठेकेदार की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments