Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालअंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनूप साह और उनकी पत्नी की कार को ट्रक ने...

अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अनूप साह और उनकी पत्नी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

अनूप शाह
नैनीताल। फोटोग्राफी में अंतरराष्ट्रीय स्तर में धाक जमा चुके पद्मश्री प्राप्त नैनीताल के अनूप साह और उनकी पत्नी हादसे का शिकार हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक अनूप साह जब एयरपोर्ट से अपनी पत्नी दीपा के साथ कार में आ रहे तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में उन्हें नोएडा के कैलास हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में अनूप का हिप बोन डिसलोकेट हो गया था, जिसे ठीक किया है। उनके फेफड़े में कुछ खून आया है। उन्हें अभी ऑबजर्वेशन के लिए आईसीयू में रखा गया है। पत्नी दीपा की जांघ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर है। दोनों खतरे से बाहर हैं। साथ में उनके भाई राजेश हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments