Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअज्ञात कारणों से फांसी के फंदे से झूला व्यापारी

अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे से झूला व्यापारी

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक व्यापार ने अज्ञात कारणों से फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक भास्कर उपाध्याय ‘‘32’’ पुत्र लीलाधर उपाध्याय निवासी चांदनी चैक देवलचैड़ की घर से लगे एक कमरे में दुकान थी । रोज वह रात को दुकान में ही सोता था। भाई देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात भी भास्कर खाना खाने के बाद दुकान में सोने चला गया । सुबह भाई दूध लेने पहुंचा तो दुकान बंद मिली। शटर खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई । पिछले वाले दरवाजे को देखा तो वह भी बंद मिला। भाई वापस घर पहुंचा और शटर की चाबी ले आया। ताला खोलकर देखा तो अंदर भास्कर का शव गमछे से लटका हुआ मिला। भास्कर के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि भास्कर ने क्यों आत्महत्या की, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाल हरेंद्र चैधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments