Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तीन दिन सुबह छह से शाम छह बजे...

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तीन दिन सुबह छह से शाम छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा आवागमन

गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्‍खलन के खतरों को देखते हुए अगले तीन दिनों तक सुबह छह से शाम छह बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए एहतियातन कदम उठाया गया है। रविवार से आवाजाही सुचारु होगी।

मूसलाधार बारिश के बाद उफान में आई शिप्रा नदी ने दोपांखी में खूब तबाही मचाई। कई सौ मीटर हिस्सा शिप्रा नदी में समा गया तो वही कोसी नदी ने भी भोर्या बैंड, लोहाली, जौरासी में हाईवे ध्वस्त कर दिया। जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन होने से पत्थर गिरते रहे। जिससे हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हुई। युद्ध स्तर पर भारी-भरकम मशीनें लगाने के बाद करीब छह दिन बाद आवाजाही सुचारु हो सकी उसमें भी जगह-जगह आवाजाही प्रभावित होती रही।

ऐसे में अब अगले तीन दिनों तक हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। खतरा टालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा। चौकी प्रभारी खैरना गुलाब सिंह कंबोज के अनुसार अगले तीन दिन सुबह छह से शाम छह बजे तक हाईवे पर यातायात पूर्णता बंद रखा जाएगा। पहाड़ से तराई जाने वाले वाहन वाया रानीखेत व वाया क्वारब होते हुए निकलेंगे जबकि तराई से पहाड़ जाने वाले वाहनों को भवाली से वाया रामगढ़ होते हुए भेजा जाएगा। बताया कि रविवार से आवाजाही सुचारू हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments