Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालआग में झुलसे कर्मियों को लेकर CM के निर्देश, दो एयर एंबुलेंस...

आग में झुलसे कर्मियों को लेकर CM के निर्देश, दो एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किए जाएंगे

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अल्मोड़ा के बिनसर क्षेत्र में हुई वनअग्नि में गंभीर रूप से झुलस कर घायल हुए कर्मचारियों के लिए दिल्ली से दो एयर एंबुलेंस पंतनगर पहुंच रही है जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल से सभी घायलों को दिल्ली के सफदरजंग स्थित अस्पताल में बर्न यूनिट में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि, बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य में भीषण आग से चार कार्मिकों की दर्दनाक मौत हुई है, उसी आग के शिकार हुए चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments