Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी 12 बजे तक खुलेगा किराना कारोबार

आज भी 12 बजे तक खुलेगा किराना कारोबार

हल्द्वानी। प्रशासनिक अफसरों से वार्ता के बाद व्यापारियों ने शनिवार यानि एक मई को भी 12 बजे तक किराना व राशन की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि धीरे-धीरे बाजार में खरीदारों की कमी हो रही है। इससे बाजार में हो रही भीड़ का भी कम होना शुरू हो गया है। किराना, सब्जी मंडी व कुछ अन्य दुकानों को छोड़कर अन्य बाजारों में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा हुआ है। अलबत्ता अब भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद मुख्य मार्गों के साथ ही बाजार में सन्नाटा पसर रहा है।

डीएम के आदेश पर 27 अप्रैल से तीन मई तक हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआं में दिनरात का कफ्र्यू लगा हुआ है। किराना स्टोर व आवश्यकीय सेवाओं को छोड़कर किसी भी दुकान को 12 बजे तक खोलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। वहीं शुरुआती दिनों में सुबह से 12 बजे तक भारी भीड़ बाजार में खरीदारी को उमड़ रही थी। जिससे शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। पुलिस की व्यवस्थाएं जनदबाव के आगे बौनी पड़ रही थी। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ का बाजार की ओर रुख कम होने लगा है। इससे बाजार में जनदबाव कम हो रहा है। हालांकि अब भी लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments