Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज हल्द्वानी पहुंचेंगे आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत, तीन तक रहेंगे प्रवास...

आज हल्द्वानी पहुंचेंगे आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत, तीन तक रहेंगे प्रवास पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनका तीन दिन प्रवास का कार्यक्रम है। इससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारी गुरुवार दिनभर जुटे रहे।

10 अक्तूबर को भागवत का संबोधन कार्यक्रम
प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने भी लामाचौड़ स्थित कार्यक्रम स्थल (आम्रपाली संस्थान) का निरीक्षण किया। मोहन भागवत 10 अक्तूबर को परिवार प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता के विषय पर संबोधन करेंगे।

इस कार्यक्रम में आरएसएस परिवार से जुड़े करीब दो हजार लोग शामिल होंगे। इसमें शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण एप के माध्यम से कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments