Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज हल्द्वानी में होगा भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

आज हल्द्वानी में होगा भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस मौके आठ शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलकारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 

ये होंगे कार्यक्रम:
– नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
– आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
– रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगेगी।
– खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। 
– कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे जाएंगे। 
– राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा। 
– आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 
– आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया जाएगा। 

आर्मी के हेलीपैड पर उतरेंगे मुख्यमंत्री
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे आर्मी के हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह कार से सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे। दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री आर्मी हेलीपैड से खटीमा के लिए उड़ान भरेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments