Tuesday, March 10, 2026
Homeनैनीतालइ‍ंद‍िरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बंशीधर भगत के खिलाफ जिलेभर...

इ‍ंद‍िरा हृदयेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बंशीधर भगत के खिलाफ जिलेभर में प्रदर्शन आज

नैनीताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई टिप्पणी से कांग्रेसियों का पारा चढ़ चुका है। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक आज जिले के सभी ब्लाक व महानगर कमेटियां अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले फूंकने के साथ पीएम को पत्र भेजेंगी। इस पत्र में भगत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। वहां, कांग्रेस की सबसे सीनियर नेता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा भी असहज महसूस कर रही है।

मंगलवार को भीमताल में कार्यकर्ताओं संग आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। इस दौरान मंच व सभागार में महिलाएं भी मौजूद थी। थोड़ी देर में भगत के बयान का वीडियो वायरल हो गया। कांग्रेसियों ने इस मामले में अध्यक्ष समेत पूरी पार्टी को घेरते हुए कहा कि बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की असलियत सामने आ गई है।

सार्वजनिक माफी मांगने तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विरोध किया जाएगा। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने हमेशा सदन की गरिमा के अनुरूप बयान दिया है। ऐसे में उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नैनीताल व हल्द्वानी में यूथ कांग्रेसियों द्वारा मंगलवार शाम ही पुतला फूंक विरोध दर्ज किया गया था। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर भी इस मामले में खासा तूल पकड़ रखा है। लोग टिप्पणी को लेकर रोष प्रकट कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments