Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः आज से 12वीं की बोर्ड परिक्षा का पहला पेपर, तीन से...

उत्तराखंडः आज से 12वीं की बोर्ड परिक्षा का पहला पेपर, तीन से हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं हैं। परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी।
आज दो मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर है, जिसके लिए परीक्षा केंद्रों पर बैठकें भी की गईं। हाईस्कूल का पहला पेपर भी हिंदी का होगा, जो कि तीन मार्च को होगा। बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल रोकने के लिए सचल दस्तों को तैनात किया गया है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

प्रदेश में बनाए गए हैं 1324 परीक्षा केंद्र

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार संस्थागत 146789, व्यक्तिगत 3600, कुल 150389 और इंटर में संस्थागत 116150 और व्यक्तिगत 5151 समेत कुल 121301 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश में 1324 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 225 संवेदनशील 27 अतिसंवेदनशील केंद्र, 13 मुख्य संकलन और 23 उप संकलन केंद्र हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और कस्टोडियन की ओर से की जा रही है।

नकल रोकने को सीसीटीवी की लेंगे मदद

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की ओर से मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतः वर्जित होगा। जिन कॉलेजों में पहले से ही सीसीटीवी लगे हैं, वहां पर कैमरों की मदद से नकल रोकी जाए। इसके अलावा सचल दस्तों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र से लेकर संकलन केंद्र तक कॉपियों के बंडल पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारी के साथ पुलिस के सिपाही या फिर होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments