गिरिजा देवी मंदिर रामनगर का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां दूर दूर से श्रद्धालु मनोकामना के लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों से लोग मंदिर पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल पहले की तुलना में काफी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना 15 हजार व महीने में साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
गिरिजा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से ईको रेस्टोरेशन शुल्क के रूप में वाहनों को वन क्षेत्र में खड़े करने का शुल्क लेता है। वन विभाग से मिले शुल्क के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से 31 मई तक 70 हजार छोटे बड़े वाहनों से वन विभाग को 18.66 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।जबकि एक जून से दस जून तक करीब चार वाहनों से वन विभाग को 2.57 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
एक से दस जून के बीच में सबसे ज्यादा वन विभाग को 35200 रुपये सात जून को श्रद्धालुओं के वाहन से मिला। इसके अलावा जनवरी से मई तक सबसे ज्यादा मई माह में 5.11 लाख रुपये का शुल्क श्रद्धालुओं के वाहनों से प्राप्त हुआ।

