Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड पुलिस मीम के सहारे कर रही साइबर ठगी के प्रति जागरूक

उत्तराखंड पुलिस मीम के सहारे कर रही साइबर ठगी के प्रति जागरूक

हल्द्वानी : साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस ने अब पुष्पा फिल्म का डायलाग अपनाया है। उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की दो तस्वीरें कंधे पर राइफल रखकर दिखाई हैं। पहली में लिखा है अनजान लिंक को सही समझ लिया क्या। दूसरी में कहा है घोटाला है वो! मैं नहीं फंसेगा। यह पोस्टर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि जागरुकता का यह अच्छा तरीका है।

साइबर ठगी का मकडज़ाल तेजी से फैल रहा है। पुलिस कर्मी भी साइबर ठगों से बच नहीं सके हैं। हर बार अपराध के नए तरीकों से लोग ठगों की चंगुल में फंस जाते हैं। हाल में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ ने बाक्स आफिस पर ऐसा धमाल मचाया की लोग देखते ही रह गए। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 300 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म का डायलाग लोगों की जुबां पर आ चुका है। इसी फिल्म के डायलाग को उत्तराखंड पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाया है। फिल्मी डायलाग से यह संदेश दिया गया है कि ओटीपी व अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। पुलिस के पेज पर सबसे ऊपर लिखा है कि अनजान लिंक पर क्लिक करना साइबर अपराध को न्यौता देना है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

कुमाऊं साइबर सीओ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से जागरुकता के लिए यह संदेश दिया गया है। साइबर पुलिस भी लगातार इंटरनेट मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रही है। पुष्पा फिल्म के डायलाग पर बना जागरुकता संदेश यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments