Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में जू-रेस्क्यू सेंटर की राह भी आसान, जानिए वन विभाग का...

उत्तराखंड में जू-रेस्क्यू सेंटर की राह भी आसान, जानिए वन विभाग का प्लान

उत्तराखंड में अब जू के लिए वन विभाग को अपनी ही लैंड ट्रांसफर नहीं करानी पड़ेगी। केंद्र ने जू को फारेस्ट्री एक्टिविटी घोषित कर दिया है। इसके अलावा कैंपा से इसके लिए बजट देने को भी मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में हल्द्वानी जू, जसपुर टाइगर सफारी और कण्वाश्रम कोटद्वार में जू व रेस्क्यू सेंटर का काम जल्द शुरू हो पाएगा।

पर्यावरण का रखना होगा ख्याल: हालांकि केंद्र ने इसके लिए कई तरह की शर्तें भी रखीं हैं। जिसमें पेड़ कम से कम काटने का ध्यान रखने को कहा है। इसके अलावा 40 प्रतिशत तक पेड़ वाली वन भूमि पर ही जू बनाने को कहा गया है। इसके अलावा वहां स्थानीय पेड़ पौधों की प्रजातियों को ही विकसित करने और ज्यादा से ज्यादा नेचुरल वातावरण रखने को कहा गया है। इसे अलावा ईको फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन वहां करना होगा।

केंद्र के फैसले के बाद अब राज्य में हल्द्वानी जू, जसपुर टाइगर सफारी और कण्वाश्रम जू सहित कुछ अन्य बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो सकेंगे। डा. पराग मुधकर धकाते, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments