Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बर्फीली ठंड में नवजात को निर्वस्त्र खुले मैदान में फेंक...

उत्तराखंड में बर्फीली ठंड में नवजात को निर्वस्त्र खुले मैदान में फेंक गई मां

हल्द्वानी : मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। नवजात को मां जन्म के बाद कड़कड़ाती ठंड में निर्वस्त्र मैदान फेंक गई। नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात स्वस्थ्य है। पुलिस ने आरोपित मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है।

मंडी चौकी इंचार्ज विजय पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बरेली रोड में पुरानी आइटीआइ मैदान में एक नवजात पड़ा है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात को सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर पहुंचे।चौकी इंचार्ज ने बताया कि नवजात स्वस्थ्य है। नवजात को देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह दो दिन का है। गुरुवार की सुबह ही उसे मैदान में फेंका गया है। उन्होंने बताया आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके बाद आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इधर, नवजात के मैदान में पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग अस्पताल में नवजात को लेने के लिए पहुंच गए। हालांकि अभी पुलिस निगरानी में बच्चे को अस्पताल में ही रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments