Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डओखलकांडा में पिकअप खाई में गिरी, एक युवक की मौत, चालक घायल

ओखलकांडा में पिकअप खाई में गिरी, एक युवक की मौत, चालक घायल

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। माना जा रहा है कि हादसा रात को किसी वक्त हुआ होगा। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे वाहन को देखा तो हादसे का पता चला। उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पटवारी को दी। जिसके बाद पटवारी ने मौका मुआयना किया। प्राप्त सूचना के अनुसार पिकअप में दो लाेग सवार थे। एक की मौत हो गई है दूसरा चट्टानों के बीच फंसा है और घायल है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ काे सूचित किया गया है। हादसे में पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पिकअप रीठासाहिब क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली सूचना के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के बडौन क्षेत्र में मयूरी बैंड पर पिकअप संख्या यूके03सीए—1421 अनियंत्रित होकर आठ सौ मीटर नीेचे नदी में जा गिरी। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उसमें दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। मृतक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति चट्टानों के बीच फंसा हुआ है। जहां तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। एसडीआरएफ को घटना के बार में सूचित किया गया है। मामले की सूचना मुक्तेश्वर थाना पुलिस को भी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन रीठासाहिब क्षेत्र के ग्राम चौड़ापिता के गागरी के रहने वाले नरेंद्र सिंह कोटलिया (27) का है। नरेंद्र अपनी पिकअप खुद चलाता था। बताया जा रहा है कि हादसे में नरेंद्र कोटियाल को गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिकअप में सवार रीठा क्षेत्र के ग्राम परेवा का रहने वाला विक्रम राम 19 पुत्र नारायण राम की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रम राम रीठा में चिकन शॉप चलाता था। यह पता नहीं चल पाया है ​कि पिकअप में कहां से सवार हुआ और कहां जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments