Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकंपनी का 66 हजार का सामान लेकर रुद्रपुर से हरियाणा गया कर्मचारी...

कंपनी का 66 हजार का सामान लेकर रुद्रपुर से हरियाणा गया कर्मचारी लापता, कपंनी ने पुलिस से की शिकायत

पंतनगर : कंपनी की ओर से 66 हजार का सामान देकर हरियाणा भेजा गया एक कर्मचारी गायब हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी जब वह हरियाणा नहीं पहुंचा तो उसे कॉल किया गया। आरोप है कि अब वह कॉल नहीं उठा रहा है। मैन पावर कंपनी ने पंतनगर थाना पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित पर माल हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सिडकुल की कर्मा मैन पावर एंड मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के केएस यादव ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनकी फर्म सिडकुल की सेक्टर 11 स्थित कंपनी इंटरफेस माइक्रो सिस्टम को संविदा पर कर्मचारी उपलब्ध कराती है। इनमें से अल्मोड़ा, चानोदा निवासी कर्मचारी को कंपनी की ओर से आवश्यक सामान लेकर कंपनी की दूसरी यूनिट गुरुग्राम हरियाणा भेजा गया था। साथ ही उसे पांच हजार रुपये भी दिए थे। उसे सात जुलाई को हरियाणा पहुंचनता था लेकिन वह सामान लेकर नहीं पहुंचा। इस पर उसे लगातार फोन किए जा रहे हैं वह कॉल रिसिव नहीं कर रहा है। केएस यादव ने कर्मचारी पर सामान हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments