Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले झंडे दिखाकर किया विरोध, दर्जनों कांग्रेसी...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले झंडे दिखाकर किया विरोध, दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल एटीआई में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से ठीक पहले कांग्रेस ने उनका पुरजोर विरोध किया।

कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री वापस जाओ, सस्ती शराब बंद करो, युवाओं को रोजगार देने के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने काले झंडे भी दिखाए।

बता दें सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज नैनीताल जिले के लिए एक अरब रुपये से ज्यादा की योजनाओं की घोषणा करेंगे। पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी पहुंचने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments