Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालकांग्रेस नेता सुमित हृदयेश और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदयेश और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। गुरुवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों खुद को घर पर ही आइसोलेट किया है। सुमित ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। वहीं नैनीताल शहर में गुरुवार को 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से अधिकतर पूर्व में पॉजिटिव आये लोगों के संपर्क में आने वाले शामिल है। जिनको संस्थागत क्वारनटाइन किया गया था। पीएमएस डा केएस धामी ने बताया कि मंगलवार को 87 आरटीपीसीआर सेंपल परीक्षण को भेजे गए थे। जिसमें 17 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमितो के संपर्क में आये लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सुमित हृदयेश ने बताया कि गुुरुवार को दोपहर के भोजन के समय उन्हें खाने का स्वाद और खुशबू महसूस नहीं हो रही थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों की सलाह लेकर रैपिड एंटीजन टैस्ट कराया। जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए। बताया कि उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए भी टैस्ट कराया है। रिपोर्ट आने तक अगले तीन दिन वे होम आइसोलेशन में रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments