Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकांग्रेस ने किया चौंकाने वाले परिणाम का दावा, तो भाजपा क्लीन स्वीप...

कांग्रेस ने किया चौंकाने वाले परिणाम का दावा, तो भाजपा क्लीन स्वीप की तैयारी में

Uttarakhand Jilla Panchayat President Election 2019 Voting and Counting Live Update

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ जिला पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव कराए जा रहे हैं। यहां तीन उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन अभी तक कोई भी सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचा है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वरोध चुनाव हो चुका है। चुनाव से पहले गुरुवार सुबह ही नैनीताल के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा अपने बेटे सुरेंद्र मेहरा के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव मे भजपा प्रत्याशी महेश नयाल को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है।

सुबह अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। बता दें कि सुरेंद्र मेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। उनका कहना है कि उनके पास चार.पांच सदस्य भी हैं। ये सभी वोट वे भाजपा के पक्ष में देंगे। उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायतों के चुनाव निपटने के साथ ही गुरुवार को जिला पंचायतों में चुनाव संग्राम होगा। चार जिलों में भाजपा पहले ही अपने अध्यक्ष निर्विरोध घोषित करा चुकी है। आठ जिलों में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक आठ जिला पंचायतों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से कुछ में सीधी टक्कर है तो कुछ जिलों में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। आयोग के मुताबिक निर्वाचन की तैयारी पूरी कर ली गई है। ऊधमसिंह नगर,चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। आठ जिलों के लिए अब 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब भाजपा और कांग्रेस की निगाह भी जिला पंचायतों पर है। कांग्रेस चौंकाने वाले परिणाम सामने आने का दावा कर रही है। उधरए भाजपा का भी दावा है कि वह क्लीन स्वीप करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments