Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकार्बेट पार्क ले जाकर प्रेमी ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया...

कार्बेट पार्क ले जाकर प्रेमी ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

रामनगर : युवक शादी का झांसा देकर प्रेमिका को कार्बेट पार्क ले गया। जहां युवती को नशे की दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार किया जा सकता है।

ग्राम ढिकुली निवासी नीतिश नैनवाल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोतवाली में युवती की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि नीतिश उसे अपने साथ कार्बेट पार्क के ढिकाला ले गया था। रात में ढिकाला में दोनों ने नाइट स्टे किया। आरोप है कि इस बीच उसने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन जब युवती घर लौटी तो उसने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। युवती ने बताया कि आरोपित उसे तीन साल से शादी का झांसा दे रहा था।

दो सालों से वह शारीरिक संबंध बना रहा था। वह उसे सात फरवरी को कार्बेट ले गया था। रात में उसे जूस में नशीला पदार्थ दिया गया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपित ने संबंध बनाए। आरोप है कि उसने सात दिन के अंदर कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब मुकर गया है। गिरिजा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित नीतिश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments