Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकार गहरी खाई में गिरी,दो की मौके पर मौत

कार गहरी खाई में गिरी,दो की मौके पर मौत

उत्तराखंड में नैनीताल के गेठिया में एक आई10 कार देररात खाई में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गई। कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, जब अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई । हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया ।थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आई10 कार संख्या डी.एल.8सी ए ए 2634 देर रात लगभग दो बजे गेठिया में हादसे का शिकार हो गई । कार खुपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी । गहरी खाई में पत्थरों के ऊपर गिरने से कार बुरी तरह से पिचक गई । पुलिस ने जब रेस्क्यू अभियान चलाया तो कार से शाहीन निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और शाजिया उम्र 29 वर्ष निवासी दिल्ली और नीलम शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी पूर्वी दिल्ली को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।दिल्ली और गाजियाबाद निवासी कार सवार तीन में से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवती को तड़के सवेरे पुलिस ने गाड़ी तोड़कर रैस्क्यू किया । जानकारी के अनुसार देर रात की घटना के बाद सवेरे जब युवती को होश आया तो तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया । पुलिस सवेरे छह बजे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी । घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments