Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकाशीपुर स्टोन क्रशर ऑनर मर्डर केस : हत्यारे नहीं हुए गिरफ्तार, अब...

काशीपुर स्टोन क्रशर ऑनर मर्डर केस : हत्यारे नहीं हुए गिरफ्तार, अब परिवार को कनाडा से फोन पर मिली धमकी

काशीपुर : कुंडेश्वरी निवासी स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह के हत्यारे गिरफ्तार हुए नहीं कि परिजन को जान से मारने की धमकी मिलनी शुरू हो गई। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर देकर न्याय लगाते हुए हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

फोन करने वाले ने यह कहा
ग्राम गुलजारपुर काशीपुर सुखवंत सिंह पुत्र गुरुनाम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह 7:44 बजे कनाडा निवासी हरजीत सिंह काले एवं हरजीत सिंह उर्फ काला और उसके पुत्र तनवीर का फोन आया और धमकी दी कि महल सिंह हत्याकांड में उठाये गये रुद्रपुर के दर्शन डी और हमारे अन्य लोग को अगर तुमने जल्द नहीं छुड़वाया तो हम तुम्हारे पूरे खानदान को एक हफ्ते में जान से मार देंगे।

पुलिस को दी तहरीर, मांगी सुरक्षा
सुखवंत सिंह ने उक्त लोगों से जान माल का खतरा बताया है। पीड़ित ने बताया कि हमें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। काशीपुर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments