Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में पहली बार जनसभा करने आ रहे हैं केजरीवाल, भाजपा और...

कुमाऊं में पहली बार जनसभा करने आ रहे हैं केजरीवाल, भाजपा और कांग्रेस में हलचल बढ़ी

हल्द्वानी : विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा से दोनों पार्टियों में बेचैनी भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फ्री बिजली के बाद अब अरविंद केजरीवाल कोई और बड़ा धमाकेदार ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड की मुख्यधारा की राजनीति में स्थापित दोनों पार्टियों के नेता दिल थामे हुए हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक मुद्दों पर लोगों को गोल बंद करना शुरू कर दिया है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर लोग सहमति भी व्यक्त कर रहे हैं। देहरादून में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित कर दिया है। जिसमें पूर्व सैनिक कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है। इसी के साथ बीते दो साल से पार्टी की गतिविधियां उत्तराखंड में चल रही है।

देहरादून के बाद अब कुमाऊं की राजधानी कहे जाने वाले हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 19 सितंबर रविवार को अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी के लोगों के साथ पदयात्रा करेंगे और कोई धमाकेदार ऐलान भी कर सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल रविवार पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक हल्द्वानी में वक्त गुजारेंगे। जिसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां भी कर ली गई है।

कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली से चलकर 10:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे, जहां वह कार से 11 बजे तक काठगोदाम में स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वह वाटिका बैंक्विट हॉल में दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।हीं बुद्ध पार्क के पास केजरीवाल शहीदों को माल्यार्पण करते हुए 5 मिनट के लिए जनता को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह करीब 12:30 बजे लक्ष्मी शिशु मंदिर से रामलीला ग्राउंड तक पदयात्रा निकालेंगे और करीब तीन बजे वह सर्किट हाउस से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए कर्नल अजय कोठियाल, उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, उत्तराखंड प्रभारी व दिल्ली से विधायक दिनेश मोहनिया, चुनाव समिति अध्यक्ष दीपक बाली, पार्टी प्रवक्ता समित टिक्कू, महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पार्टी स्तर पर शनिवार से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments