Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकृषि कानूनों के खिलाफ विरोध का सिलसिला जारी, केंद्र सरकार के खिलाफ...

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध का सिलसिला जारी, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर करी  नारेबाजी

नैनीताल। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध का सिलसिला जारी है। सोमवार को गौलापार के दानीबंगर से किसान व कांग्रेसियों की संयुक्त ट्रैक्टर रैली काठगोदाम से हल्द्वानी होकर निकली। इस दौरान ट्रैक्टरों पर मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए कानूनों को किसान विरोधी बताया। कहा कि महीनों से दिल्ली समेत देश के तमाम हिस्सों में किसानों के भारी विरोध के बावजूद केंद्र सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। लेकिन कानून रद्द होने तक विरोध जारी रहेगा।

ट्रैक्टर रैली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सुबह साढ़े दस बजे वाहनों का काफिला दानीबंगर से रवाना हुआ। फिर बाइपास होते हुए काठगोदाम के जरिये शहर में पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नीरज सिंह रैक्वाल ने कहा कि किसानों की शहादत के बावजूद सरकार सुनने को तैयार नहीं है। लेकिन किसान भी सरकार की इस हठधर्मिता के सामने झुकने वाले नहीं है। वहीं, पोस्टर-बैनर पकड़े किसान व कांग्रेसियों ने जमकर काले कानून वापस लेने के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, राजेंद्र संभल, किरन डालाकोटी, तपिश बड़ौला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस रही अलर्ट

टै्रक्टर रैली के दौरान नैनीताल रोड पर कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। जिस वजह से पुलिस की चुनौती भी बढ़ गई। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे हुए थे। वहीं, पुलिस ने पूरी रैली की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments