Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

गूलरभोज : झूठी घोषणाएं, नियुक्तियों में भाई भतीजावाद आपदा को अवसर बनाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगुवाई में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्‍होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। मंत्री आवास से कुछ फासले पर भारी पुलिस फोर्स ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। गुस्साए कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए प्रदर्शन किया।

मंत्री आवास को दोबारा घेराव करने को जैसे ही कार्यकर्ता रवाना हुए, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित यूथ कांग्रेस के बड़े नेताओं को गिरफ्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गई। भुल्लर ने कहा कि 28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का उनके आवास पर घेराव करेंगे। पांडेय ने शिक्षा सचिव राधिका झा को 15 दिन में ही हटा दिया क्योंकि उन्होंने 15 टीचरों पर कार्रवाई की, जो घूस देकर विद्यालय से गायब थे और अपना अटैचमेंट आफिस में करवा रखा था।

विरोध प्रदर्शन के बीच भुल्‍लर ने कहा कि नियम के अनुसार उत्तराखंड में जितने भी सरकारी शिक्षक हैं, उन सभी को कुछ समय के लिए दुर्गम स्कूलों में पढ़ाना होता है। लेकिन कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हल्द्वानी के राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, साई नगर को दुर्गम स्कूल की श्रेणी में डाल दिया और अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाया। भुल्लर ने यह भी आरोप लगाया कि नैनीताल जिले में 2017 से अभी तक सरप्लस टीचरों का समायोजन नहीं किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने आपदा के दौरान मुआवजा राशि के चेक देने में भी आम लोगों के साथ भेदभाव किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments