Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकॉर्बेट में नेचर गाइडों , जिप्सी चालकों का फोन पर प्रतिबंध

कॉर्बेट में नेचर गाइडों , जिप्सी चालकों का फोन पर प्रतिबंध

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मेें अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। पार्क अधिकारियों के अनुसार सफारी के दौरान गाइड और जिप्सी चालक अक्सर मोबाइल पर बात करते हुए मिलते थे। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई बार कुछ जिप्सी चालक पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही घुमाकर बाहर ले आते हैं।

 

अब पर्यटक के लिखित अनुरोध पर ही जिप्सी को तय समय से पहले बाहर आने की अनुमति दी जाएगी। वहीं पर्यटक सिर्फ पीने के पानी की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे और पानी की खाली बोतल को बाहर लाना होगा।
सीटीआर के पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि गाइडलाइन का पालन कराने के लिए वन कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। बताया कि वन कर्मी सभी गेटों पर गाइड और जिप्सी चालक के मोबाइलों को जमा करेंगे।

-आरके तिवारी(पार्क वार्डन)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments