Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना का इलाज कर रहे मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल पर लटकी ब्लैकलिस्ट की तलवार

कोरोना का इलाज कर रहे मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल पर लटकी ब्लैकलिस्ट की तलवार

स्टेट हेल्थ एजेंसी ने कोरोना मरीज से इलाज के नाम पर 3.75 लाख रुपये वसूलने को लेकर हल्द्वानी के नीलकंठ मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल पर जुर्माना लगाया है। अस्पताल को नोटिस भेज ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। राज्य में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत कई अस्पताल गोल्डन कार्ड होने के बावजूद मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। स्टेट हेल्थ एजेंसी से लीलाधर नैनवाल नाम के व्यक्ति ने नीलकंठ अस्पताल की शिकायत की थी। एजेंसी ने शिकायत को जांच में सही पाने के बाद अस्पताल को इलाज के नाम पर ली गई रकम लौटाने के निर्देश दिए। लेकिन अस्पताल ने रकम नहीं लौटाई।

इसके बाद एजेंसी ने अस्पताल पर 3.75 लाख की पेनाल्टी लगाई है। वहीं, नीलकंठ अस्पताल के प्रबंधक मनीष जोशी ने कहा कि हमारा अस्पताल सिर्फ बाल रोग विभाग के मरीजों के लिए आयुष्मान योजना में पंजीकृत है, अन्य किसी के लिए नहीं। स्टेट हेल्थ एजेंसी के चेयरमैन डीके कोटिया कहते हैं कि अस्पताल को नोटिस देकर सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। सरकार से अस्पताल का ऑडिट करने की सिफारिश की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments