Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविड के कारण दो साल बाद गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद

कोविड के कारण दो साल बाद गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद

नैनीताल : ईद-उल-फितर का त्योहरा कुमाऊं मंडल समेत पूरे उत्तराखंड में सौहार्द्र और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। सभी शहरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। 

नैनीताल में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोविड महामारी के दो साल बाद ईद की नमाज खुले स्थान पर अदा की गई। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में लोगों में उत्साह देखा गया। ईद पर मुल्क की अमन चैन को हजारों हाथ उठे।

मंगलवार को ईद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग मल्लीताल फ्लैट्स पर एकत्र हुए। इस मौके पर ईमाम मोहम्मद खालिक ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते ईद नहीं हो पाई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारकबाद दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments