Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविशील्ड की 14 हजार डोज पहुंची, 60 केंद्रों में होगा टीकाकरण

कोविशील्ड की 14 हजार डोज पहुंची, 60 केंद्रों में होगा टीकाकरण

हल्द्वानी। जिले में एक सप्ताह बाद कोविशील्ड की 14 हजार डोज पहुंच चुकी है। पहली बार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 2060 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इतने केंद्र होने के बावजूद शहर के केंद्रों में स्लॉट कुछ ही देर में फुल हो गया था।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि कोविशील्ड की 14 हजार डोज आने से राहत है। जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लिए 19 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। पांच जून को 2060 लोगों को टीका लगेगा। नैनीताल व हल्द्वानी में 360 कैदियों को भी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए 41 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 8800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। डा. शर्मा ने बताया कि 11 जून तक टीकाकरण अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments