Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकोसी नदी पार करते हुए बही तीन महिलाएं, 46 घंटे बाद मिला...

कोसी नदी पार करते हुए बही तीन महिलाएं, 46 घंटे बाद मिला लापता महिला का शव

नैनीताल। जौरासी के पास रविवार को कोसी नदी पार करते समय बही तीन महिलाओं में से लापता एक महिला का शव 46 घंटे बाद 400 मीटर दूर नदी किनारे से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के सहारे बाहर निकाल लिया।

जबकि दो महिलाओं के शव रविवार को निकालने के बाद सोमवार को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई थी। वहीं चमड़िया गांव की लापता ललिता देवी (30) का शव मंगलवार की सुबह 08 बजे एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया।

मृतक का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसडीआरएफ के साथ कौश्याकटौली प्रशासन की टीम मौजूद रही। वहीं मृतक ललिता देवी के शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments