Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालक्वारंटीन सैंटर में युवती ने गिलास तोड़कर कांच से काटी कलाई, हड़कंप

क्वारंटीन सैंटर में युवती ने गिलास तोड़कर कांच से काटी कलाई, हड़कंप

सांकेतिक तस्वीर

 

नैनीताल। नैनीताल नगर के सूखाताल स्थित क्वारंटीन सेंटर में बीते कुछ दिनों से क्वारंटीन एक युवती ने सोमवार को आत्महत्या की कोशिश की। युवती ने गिलास तोड़कर नुकीले कांच से कलाई काट ली। इससे केंद्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद युवती की हालत में सुधार है। 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सूखाताल स्थित बंगाली कॉलोनी में एक परिवार के चार लोगों को सूखाताल टीआरसी में क्वारंटीन किया था। परिवार की 23 वर्षीय युवती सोमवार को फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवती आपा खो बैठी और पास में रखे कांच के गिलास को तोड़कर नुकीले कांच से अपनी कलाई काट ली।

वहां मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। तुरंत मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने घायल युवती का अस्पताल में इलाज कराया। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि युवती ने कांच से कलाई काटने की कोशिश की है। हाथ में हल्की खरोंच आई है।
 
दो केंद्रों में 26 लोग क्वारंटीन  
युवती की काउंसिलिंग और प्राथमिक इलाज कर उसे दोबारा क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। वहीं एएसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।  

टीआरसी सूखाताल में 25 लोग क्वारंटीन हैं, इनमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। टीआरसी तल्लीताल स्थित क्वारंटीन सेंटर में एक पुरुष क्वारंटीन है।

गेट पर रहती है पुलिस  

सुरक्षा की दृष्टि से दोनों क्वारंटीन केंद्रों में पुलिस तैनात रहती है, लेकिन कांस्टेबल की ड्यूटी गेट पर ही रहती है। इससे केंद्र के भीतर की गतिविधियों की जानकारी उन्हें नहीं होती। वहीं, क्वारंटीन किए लोगों के लिए एक काउंसलर की भी व्यवस्था क्वारंटीन सेंटर में की गई है। वह क्वारंटीन हुए लोगों की रोजाना काउंसिलिंग करते हैं।     

युवती के कलाई काटने के मामले की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट कार्रवाई करेंगे। 
– विनोद कुमार, एसडीएम नैनीताल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments