Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे पांच युवक, कोसी नदी में...

गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे पांच युवक, कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से दो की मौत

मृतकआशीष ठाकुर/सूरज यादव

मुरादाबाद से रामनगर के गर्जिया मंदिर आए पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। दो युवकों की कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन युवक सकुशल बच गए।जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के रहने वाले आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई10 संख्या यूपी-21बीएस-3082 से मंगलवार की सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर में गए।

यहां दोपहर के समय वे मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको मौके पर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच सके।

मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments