Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगिरिजा मंदिर आ रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार,...

गिरिजा मंदिर आ रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार, 17 घायल; तीन हायर सेंटर रेफर

रामनगर: गिरिजा मंदिर दर्शन के लिए आ रहे रामपुर के श्रद्धालुओं का टेम्‍पो हाइवे पर पलट गया। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट व नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा व पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

मंगलवार को उप्र के जिला रामपुर के टांडा दड़ियाल गांव के अलग-अलग घरों से लोग गिरिजा देवी दर्शन के लिए प्रातः सात बजे चले थे। छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे। प्रातः दस बजे ढिकुली में पहुंचते ही लदुआचौड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक वाहन की स्पीड तेज थी।

दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए
चालक हिमांशु ने वाहन को रोकने के लिए हैंड ब्रेक भी लगाए। लेकिन ओवरलोड सवारी होने की वजह से वाहन दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन साइन बोर्ड की वजह से रुक गया। अन्यथा वाहन खाई में गिर जाता। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए।

उपचार के लिए घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जिसमें से तीन घायलों को रेफर कर दिया। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments