Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगौलापार के किसान ने एक पौधे से उगाई 25 किलो हल्दी

गौलापार के किसान ने एक पौधे से उगाई 25 किलो हल्दी

हल्द्वानी। प्रगतिशील किसान नरेंद्र मेहरा का नाम वल्र्ड ग्रेटेस्ट रिकाॅर्ड में दर्ज हो गया है। एक ही हल्दी के पौधे से जैविक तरीके से 25 किलो हल्दी का उत्पादन करने पर गौलापार निवासी मेहरा के नाम रिकाॅर्ड दर्ज हुआ है। तमिलनाडु कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना आयुक्त एचडी पांडे तथा संस्थान की निदेशक डाॅ. हेमा प्रभा ने उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल दे कर सम्मानित किया।

दरअसल मेहरा ने अपनी जैविक खेती की मेहनत के बल पर हल्दी के एक पौधे से 25 किलोग्राम हल्दी का उत्पादन किया था। निरीक्षण के बाद वल्र्ड ग्रेटेस्ट रिकाॅडर््स ने उनकी इस उपलब्धि को विश्व रिकाॅर्ड में शामिल किया। इस से पहले भी वे धान और गेहूं की फसलों का जैविक विधि से उत्पादन कर चुके हैं। इस के साथ ही वह विलुप्त हो रहे परम्परागत धान के बीजों के संरक्षण का काम भी कर रहे हैं। नरेंद्र ने कहा कि आगे भी बिना रसायन की खंती करते हुए काम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments