Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगौलापार क्षेत्र में सुबह से बना पेयजल का संकट

गौलापार क्षेत्र में सुबह से बना पेयजल का संकट

हल्द्वानी। पूर्वी खेड़ा में मौजूद टयूबवेल खराब होने से गौलापार क्षेत्र में पेयजल का संकट हो गया है। गुरूवार सुबह पानी की सप्लाई शुरू होते ही टयूबवेल में लगी मोटर खराब हो गई । जिससे ग्रामीण क्षेत्र के एक हजार से ज्यादा परिवार पेयजल के लिए परेशान हो गए हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने बताया कि जल संस्थान ने टैंकर से पानी का वितरण शुरू किया है। लेकिन इनसे एक परिवार को दो से तीन बाल्टी पानी ही मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने खराब मोटर की जगह नई लगाए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments