Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगौला और कोशी में बहे चार दोस्त, दो का शव बरामद, दो...

गौला और कोशी में बहे चार दोस्त, दो का शव बरामद, दो अब भी लापता, रेस्क्यू जारी

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में हल्द्वानी की गौला और खैरना की कोसी नदी में रविवार शाम डूबे चार में से दो युवकों का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ और पुलिस सुबह से कोसी नदी में डूबे संजय पांडे और गौला नदी डूबे सुधीर की तलाश कर रही है। दोनों जगह दो के शव रविवार को बरामद हो गए थे।

गौला नदी में दो दोस्त बहे
वेलेजली लाज हल्द्वानी निवासी 16 वर्षीय युवराज जोशी पुत्र स्व. हरीश जोशी व 17 वर्षीय सुधीर उर्फ गोलू पुत्र राजू गौड़ रविवार को अपराह्न तीन बजे चित्रशिला घाट रानीबाग के पास गौला नदी में पांच दोस्तों के साथ नहाने गए थे। युवराज व सुधीर नहाने के लिए नदी में घुसे तो तेज बहाव में बह गए।

एक का शव बरामद
सूचना पर मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम टीम के साथ पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने युवराज को बेहोशी की हालत में बरामद कर बेस अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सुधीर का पता नहीं चल सका है। सोमवार सुबह से नदी में उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है।

कोसी नदी में बहे दो दोस्त
भारतीय वायु सेना के भवाली स्थित कार्यालय में तैनात राजस्थान निवासी रवि कुमार यादव (25) और खुर्द थराली तहसील ग्वालदम चमोली (गढ़वाल) निवासी संजय पांडे (21) अपने कुछ साथियों संग रविवार को घूमने नैनीताल जिले के रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान (ताड़ीखेत ब्लाक) क्षेत्र पहुंचे।

घूमने के दौरान रवि और संजय नहाने के लिए कोसी नदी में उतर गए और दोनों तेज बहाव में बहते चले गए। रवि कुमार यादव का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि संजय पांडे की तलाश जारी है।

दोस्त को बचाने में गई रवि की जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में नहाने के दौरान संजय पांडे कोसी के उफान में बहने लगा। बचाव के लिए आवाज लगाने पर साथी रवि यादव उसे बचाने के लिए तेज बहाव की ओर बढ़ गया। पलक झपकते ही दोनों कोसी की लहरों में ओझल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments