Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगौला में शव मिलने से सनसनी, आपदा के दौरान मौत होने की...

गौला में शव मिलने से सनसनी, आपदा के दौरान मौत होने की आशंका

हल्द्वानी : गौला नदी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। माना जा रहा है कि आपदा के दौरान व्यक्ति की मौत हुई हो। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

गुरुवार की सुबह गौला पुल के नीचे कुछ लोग घुमने के लिए गए थे। इसी बीच उन्हें एक युवक का शव नदी के किनारे दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसओ प्रमोद पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस के अनुसार आपदा के दौरान व्यक्ति के मौत की आशंका है। उसका शव गौला में बहकर आने से मना नहीं किया जा सकता है।

शरीर पर चोटों के निशान

मृतक के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार शव दूर से बहकर आया है। पत्थरों में टकराने से शव में चोट के निशान हो सकते हैं। हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।

तीन चार दिन पुराना है शव

शव से दुर्गंध उठने लगी है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के शरीर में कपड़े भी नहीं है। चेहरा पानी में सूज जाने के कारण पहचान करने में परेशानी आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments