Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधग्रेफिक एरा में पढ़ रहे बीटेक के छात्र ने घर पर रखी...

ग्रेफिक एरा में पढ़ रहे बीटेक के छात्र ने घर पर रखी रिवोल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

नैनीताल। नौकुचियाताल के बोहरागाव निवासी वैभव शर्मा (21) पुत्र विवेक शर्मा ने बृहस्पतिवार की देर रात 3.30 बजे घर पर रखी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

suicide

परिजन वैभव को रात में ही भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

suicide

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों से वैभव के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है परिजनों से पूछताछ की जा रही हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

मृतक भीमताल ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था। मृतक के पिता विवेक शर्मा खुद का गेस्ट हाउस चलाते हैं।

इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। विभव ने खुद को शूट क्यों किया यह राज उसके मोबाइल में दफ्न है। मोबाइल को पुलिस अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विभव ने आखिरी बार अपने वाट्सएप पर किसी से चैट करते हुए लिखा है मैं दिल को सूट करूं या दिमाग को… और थोड़ी देर में लिखता है मैंने निर्णय लिया है कि मैं दिमाग को सूट करता हूं… इसके उसने खुद को भेजे में गोली मारकर आत्महत्या कर रही है। ऐसे में पुलिस प्राथमिक तौर पर प्रेम प्रसंग मानकर मामले की जांच में जुट गई है।

विभव शर्मा पुत्र विवेक शर्मा उम्र 22 वर्ष मूलनिवासी इटावा उत्तर प्रदेश ने गुरुवार देर रात को पिता की जाइसेंसी पिस्टल से खुद को शूट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है। आखिरी बार उसके वाट्सएप चैट में जो बातचीत सामने आई आई वह इस बात की तस्दीक भी करती है। गुरुवार रात 2:45 बजे विभव और मृतक का भाई नमन एक ही कमरे में सोए थे तभी गोली चली । गोली की आवाज से नमन की चौंककर उठ गया । उसने देखा कि उसका भाई विभग उसी के बगल में लहूलुहान पड़ा है। गोली की आवाज से उसके माता-पिता भी उठगए थे। वे दौड़कर बेटे के कमरे में पहुंचे। तत्काल विभव को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments