Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरघर में चल रही थी सगाई की तैयारी, जुटे थे मेहमान... जवान...

घर में चल रही थी सगाई की तैयारी, जुटे थे मेहमान… जवान ने फंदे पर लटककर कर ली खुदकुशी

 टांडा अफजल निवासी राम रतन सिंह का बड़ा बेटा नकुल पंजाब के पठानकोट में सेना में कार्यरत है। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर 12 बजे नकुल की हजीरो गांव निवासी एक युवती के साथ सगाई होने वाली थी। इससे एक दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अधिकांश मेहमान भी आ चुके थे। सुबह करीब पांच बजे नकुल की आवश्यकता पड़ने पर उसके कमरे का कुंडा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

जब काफी समय बीतने पर खिड़की से देखा तो नकुल फंदे पर लटका था। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग भी जुट हो गए। इसके बाद आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर नकुल को नीचे उतारा गया। जानकारी मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुदकुशर के कारणों का पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments