Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजसपुर, गदरपुर और खटीमा के 475 नौजवानों ने पूरी की दौड़, कल...

जसपुर, गदरपुर और खटीमा के 475 नौजवानों ने पूरी की दौड़, कल से नैनीताल की बारी

नैनीताल। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय में थल सेना की खुली भर्ती प्रक्रिया में अब तक पांच जनपदों के 18759 में से 4975 नौजवान पहली बाधा पार कर चुके हैं। भारतीय फौज का हिस्सा बनने के लिए इन युवाओं को चिकित्सीय परीक्षण में खुद को साबित कर लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इधर 14वें दिन ऊधम सिंह नगर जिले की जसपुर, गदरपुर व खटीमा तहसील के 1600 युवा देशसेवा का जज्बा लेकर मैदान में उतरे। इनमें 475 दौड़ में सफल रहे।

भारतीय सेना के केआरसी मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में बुधवार को भी प्रातः चार बजे से ऊधम सिंह नगर से पहुंचे युवा प्रीहाइट टेस्ट के लिए मुख्य गेट पर पहुंचना शुरू हो गए थे। तीनों तहसीलों के 2200 अभ्यर्थी पंजीकृत। गेट पर पहले परीक्षण के बाद नौजवानों को दौडने का मौका दिया गया। मैदान में उतरे 475 युवाओं ने दौड़ पूरी की।

कल से नैनीताल की बारी

गुरुवार से नैनीताल जनपद के युवाओं को मौका मिलेगा। इस दिन नैनीताल व धारी तहसील, पांच को हल्द्वानी व रामनगर, छह को कोश्याकुटौली, बेतालघाट, कालाढुंगी व लालकुआं तहसील के युवा दौड़ेंगे। सैनिक जीडी के बाद ट्रेडमैन व तकनीकी पदों के लिए भर्ती रैली 10 मार्च तक चलनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments