Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजसपुर में मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्‍या, गांव में...

जसपुर में मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्‍या, गांव में दहशत का माहौल

जसपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव में मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई। मंगलवार को शव झाडि़यों में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई । सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटना स्‍थल पर पहुंच गए हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

जसपुर कोतवाली के भोगपुर गांव बड़ियोवाला मार्ग पर सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की धारदार हथियारों से गला रेतकर निर्ममता से हत्या की गई थी। दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है।

जांच-पड़ताल में पता चला कि शव मां और बेटी के हैं। माँ का नाम जीत कौर (60 वर्ष) बेटी परमजीत कौर (29 वर्ष) है। दोनों भोगपुर की रहने वाली हैं। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुँच कर पता चला कि शव माँ व बेटी के हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। उधर इस दोहरे हत्याकांड से यहाँ लोगों में रोष व्याप्त है। 

सफल नहीं थी दोनों बेटियों की शादी

जीत कौर की दो बेटियां थी। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। दोनों बेटियों की शादियां भी हो चुकी हैं। लेकिन उनकी शादी सफल नहीं हुई और दोनाे पति से अलग मां के पास ही रह रही थीं। छोटी बेटी की शादी की बात कहीं चल रही थी। इसको लेकर उसके पहले पति ने धमकी भी दी थी। बताया जा रहा है कि छोटी बेटी को एक बेटा भी है जो अपने पिता के साथ रह रहा है। पुलिस प्राथमिक तौर पर उसे भी संदिग्‍ध मान रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments