Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडंपर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

डंपर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

सितारगंज। सिडकुल मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई । श्रमिक की मौत से भड़के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खत्म हुआ। कुछ दिनों पहले भी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की सितारगंज में मौत हो गई थी।

साधु नगर का रहने वाला वीरेंद्र सिंह 39 वर्ष सिसौना में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहता था। बुधवार को वह अपनी बाइक से सिडकुल की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने के बाद सिसौना के लोग वीरेंद्र सिंह के शव को लेकर सिडकुल मार्ग पहुंच गए और वहां पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे जाम लगने की खबर मिलते ही एसडीएम गौरव कुमार सीओ सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। काफी प्रयास के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खुल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments