Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडांस कर रहे बरातियों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत...

डांस कर रहे बरातियों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत नौ घायल

हल्द्वानी। हल्द्वानी के पंचायतघर के पास रामपुर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने डांस कर रहे बरातियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बराती की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। घायलों में की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गन्ना सेंटर निवासी व्यवसायी अमित उप्रेती की शादी देवलचौड़ निवासी युवती से हो रही है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बराती गन्ना सेंटर से आकर पंचायत घर के पास डांस कर रहे थे।

इसी समय हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही पिकअप ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय बारातियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दस से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर रुका नहीं। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

आनन फानन में घायल बरातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बराती आर्यन (23) निवासी संजय नगर मेरठ (यूपी) की मौत हो गई। आर्यन ने बीडीएस (दंत रोग का कोर्स) किया था।

घायलों में हल्द्वानी की हेमा जोशी (30), दूल्हे के चाचा आनंद उप्रेती (58), मेरठ निवासी सोमी पांडे (21), अंश (22) लवली (35) पत्नी पिंटू, बाबी (24) समेत नौ बराती शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

 

गंभीर रूप से घायल युवक अंश को आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीपीनगर चौकी के उपनिरीक्षक संजय बोरा ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश चल रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments